सांसद पर अभद्र टिप्पणी के आरोपी झामुमो नेता को बेल

चाईबासा : सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी जेएमएम जिला संगठन सचिव रघुनाथ तियू को गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गयी. पुलिस ने सोमवार की रात्रि में रघुनाथ तियू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था. मालूम हो कि […]
चाईबासा : सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा के खिलाफ सोशल मीडिया पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपी जेएमएम जिला संगठन सचिव रघुनाथ तियू को गुरुवार को पोड़ाहाट अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत से जमानत मिल गयी. पुलिस ने सोमवार की रात्रि में रघुनाथ तियू को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था. मालूम हो कि भाजपा के जिला महामंत्री सह चक्रधरपुर भाग 3 के जिप सदस्य रतन लाल बोदरा ने चक्रधरपुर थाना में मामला दर्ज कराया था.
श्री तियू पर आरोप था कि श्री गिलुवा की तस्वीर को अपलोड कर अभद्र टिप्पणी करते हुये गंदी व धर्म विरुद्ध बातें लिखी गयी थी. फेसबुक पर सांसद का नाम लेते हुए गंदी बात पोस्ट करने के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने, समाज में विद्वेष एवं आम नागरिकों के बीच भ्रम फैलाने तथा श्री गिलुवा के परिवार के संबंध में अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










