रेलवे फाटकों पर लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

Updated at : 04 Jun 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे फाटकों पर लोगों को सावधानी बरतने की दी सलाह

चक्रधरपुर : रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चक्रधरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक से लोगों को दुर्घटनाओं की जानकारी दी गयी. मंगलवार को चक्रधरपुर रेलमंडल मुख्यालय स्थित स्टेशन परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानव रहित समपार फाटक जागरूकता सप्ताह समारोह मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : रेलवे फाटकों पर होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चक्रधरपुर में जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान नुक्कड़ नाटक से लोगों को दुर्घटनाओं की जानकारी दी गयी.

मंगलवार को चक्रधरपुर रेलमंडल मुख्यालय स्थित स्टेशन परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानव रहित समपार फाटक जागरूकता सप्ताह समारोह मनाया गया. इसमें मुख्य अतिथि अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन तलवार व विशिष्ट अतिथि सीनियर डीइएन (इस्ट) सुनील दुबे, सीनियर डीइइ (ओपी) एसडी शर्मा व सीनियर डीएमइ अजीत कुमार सिंह व डीइएन (वेस्ट) इंद्रेश कुमार, डीएसओ सुरेश चंद्रा थे.

समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक नवीन तलवार ने कहा कि रेल मंडल में मानव रहित समपार फाटकों में दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रयास जारी है. वहीं, सर्वाधिक दुर्घटना होने वाले फाटकों में ऊपरी पुल या मानव सहित फाटक में तब्दील करने की प्रक्रिया चल रही है. उन्होंने इस अंतराल में फाटकों में सावधानी बरतने और दोनों ओर गाड़ी नहीं होने की स्थिति में सावधानीपूर्वक रेलवे फाटक पार करने का सुझाव दिया.

वहीं, मंडल संरक्षा अधिकारी (प्रभारी) केजीएन नारायणन ने रेल अधिकारियों द्वारा मानव रहित समपार फाटक पार करते समय नियम का पालन करने व सावधानी बरतने का संदेश दिया गया. साथ ही लेवल क्रॉसिंग पर संरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनता से अपील की. समारोह का संचालन संरक्षा सलाहकार (परिचालन) केएम प्रसाद व धन्यवाद ज्ञापन डीएसओ सुरेश चंद्रा ने दिया. मालूम रहे कि चार जून को टाटा-आदित्यपुर के बीच स्थित समपार फाटक, पांच जून को राउरकेला, छह जून को झारसुगुड़ा रेलवे स्टेशन में समपार फाटक जागरूकता सप्ताह मनाया जायेगा. इस मौके पर सेफ्टी काउंसलर बादल बेहरा, दिलीप कुमार, एन नाथ आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola