तीन को भेजा जेल, दो फरार

Updated at : 04 Jun 2014 5:33 AM (IST)
विज्ञापन
तीन को भेजा जेल, दो फरार

उंधन व साइडिंग के डकैती कांड का पुलिस ने किया परदाफाश मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन व साइडिंग में 20 व 26 अप्रैल को दो डकैती की वारदातों का परदाफाश पुलिस ने किया. मनोहरपुर पुलिस ने डकैती के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दो आरोपी फरार […]

विज्ञापन

उंधन व साइडिंग के डकैती कांड का पुलिस ने किया परदाफाश

मनोहरपुर : मनोहरपुर थाना क्षेत्र के उंधन व साइडिंग में 20 व 26 अप्रैल को दो डकैती की वारदातों का परदाफाश पुलिस ने किया. मनोहरपुर पुलिस ने डकैती के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जबकि दो आरोपी फरार हैं.

पुलिस ने डकैती की घटना में आरोपी मनोहरपुर के डिम्बुली पंचायत के ताइनिकिर निवासी दुर्गा जाते, बरंगा पंचायत के गोपीपुर निवासी सन्नी तुरी व गोइलकेरा गांव निवासी चेतन लकड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. डकैती को अंजाम देने वाले गिरोह का सरगना राउरकेला निवासी नाना व उसका एक अज्ञात साथी फरार है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने दस हजार नौ सौ रुपये नकद बरामद किये हैं. पुलिस ने बताया कि फरार अन्य दो अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

गौरतलब है कि 20 अप्रैल को अपराधियों ने उंधन निवासी चक्रधरपुर के सीडीपीओ कर्मी मार्टिन मुमरू के घर में घुस कर तीस हजार रुपये की डकैती की थी. जबकि 26 अप्रैल को साइडिंग निवासी वाल्मीकि राम व किरायेदारों से लगभग डेढ़ लाख रुपये लूट लिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola