चाईबासा हवाई अड्डा के पास हुई दुर्घटना
Updated at : 17 Aug 2018 4:59 AM (IST)
विज्ञापन

घायलों का सदर अस्पताल में हुआ इलाज कार सवार पांच लोगों में एक की हालत गंभीर चाईबासा : चाईबासा के हवाई अड्डा के पास गुरुवार को सीआरपीएफ की स्कॉट गाड़ी और एक कार के बीच टक्कर से कई जवान घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में लगाया गया. यहां प्राथमिक उपचार हुआ. घटना गुरुवार दोपहर […]
विज्ञापन
घायलों का सदर अस्पताल में हुआ इलाज
कार सवार पांच लोगों में एक की हालत गंभीर
चाईबासा : चाईबासा के हवाई अड्डा के पास गुरुवार को सीआरपीएफ की स्कॉट गाड़ी और एक कार के बीच टक्कर से कई जवान घायल हो गये. उन्हें सदर अस्पताल में लगाया गया. यहां प्राथमिक उपचार हुआ. घटना गुरुवार दोपहर की
बतायी जा रही है. हादसे में सीआरपीएफ स्कॉट गाड़ी में सवार चार जवान घायल हो गए. वहीं कार में सवार पांच लोग घायल हुए. इनमें से एक की हालत नाजुक बतायी जा रही है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुराना चाईबासा के एरोड्रम की है. सीआरपीएफ की टीम एक पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक कार से
सीआरपीएफ की स्कॉट गाड़ी आमने सामने भिड़ गयी. कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. घायलों को चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया. घायलों को देखने सीआरपीएफ 174 बटालियन के कमांडेंट भी पहुंचे.
जंगली मक्खियों के काटने से बुजुर्ग की मौत, दो गंभीर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




