दीदीबुरू जंगल में लकड़ी चुनने गये थे तीनों
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मक्खियों के डंक से घायल का घर पर हो रहा था इलाज जैंतगढ़ : जैंतगढ़ के तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत कुंदरीझोर गांव के पास दीदीबुरू जंगल में जंगली मक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. कुंदरीझोर निवासी ओनामो लोहार (65), जोड़ापोखर निवासी झुरिया लोहार और भालू गोप […]
विज्ञापन
मक्खियों के डंक से घायल का घर पर हो रहा था इलाज
जैंतगढ़ : जैंतगढ़ के तोड़ांगहातु पंचायत अंतर्गत कुंदरीझोर गांव के पास दीदीबुरू जंगल में जंगली मक्खियों के काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो लोग घायल हो गये. कुंदरीझोर निवासी ओनामो लोहार (65), जोड़ापोखर निवासी झुरिया लोहार और भालू गोप गुरुवार की सुबह लकड़ी चुनने जंगल गये थे. इस दौरान तीनों पर जंगली मक्खियों ने हमला कर दिया. घटना गुरुवार की दोपहर 2 बजे की है. यहां से ओनामो को घायलावस्था में घर लाया गया. उसका शरीर फूल गया था. शाम करीब 4 बजे घर में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार जंगल में बैल-गाय चर रहे थे. बैलों ने बराइयु के टीले में (दीमक का टीला) एक बैल का पैर पड़ गया. इसके बाद मक्खियों ने तीनों पर हमला कर दिया. घायल भालू गोप और झुरिया का देसी दवा से इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










