चक्रधरपुर में ट्रेन से कटकर चार कांवरियों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2018 4:25 AM
चक्रधरपुर : तीसरी सोमवारी की रात को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पानपोष स्टेशन के पास चार कांवरियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी है. राउरकेला और राजगांगपुर के बीच पानपोष पड़ता है. बताया जाता है कि सभी चारों कांवर एक ही परिवार के सदस्य हैं. जिनका निवास स्थान भिलाई छत्तीसगढ़ है. ओड़िसा स्थित […]
चक्रधरपुर : तीसरी सोमवारी की रात को चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत पानपोष स्टेशन के पास चार कांवरियों की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी है. राउरकेला और राजगांगपुर के बीच पानपोष पड़ता है. बताया जाता है कि सभी चारों कांवर एक ही परिवार के सदस्य हैं. जिनका निवास स्थान भिलाई छत्तीसगढ़ है. ओड़िसा स्थित घोघर धाम में बाबा को जलाभिषेक करने कांवर लेकर निकले थे. सभी पानपोष से डाक बम बन कर पैदल ही कांवर लेकर जल चढ़ाने जा रहे थे. पानपोष पुल के नीचे ब्राह्मणी नदी में जल लेकर रेलवे ब्रिज पार करते समय चारों कांवरिये ट्रेन की चपेट में आ गये. जिनसे तीन की मौके पर ही और एक ही अस्पताल में मौत हो गयी. सात सदस्यी दल में तीन सदस्य जीवित बच गए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










