माप-तौल विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर गिरफ्तार

किरीबुरू : अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी टीम ने राउरकेला माप-तौल विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर (लीगल मेट्रोलॉजी) विद्याधर विश्वाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को निगरानी कोर्ट के स्पेशल जज के समक्ष पेश किया गया. यहां से उसे सुंदरगढ़ जेल भेज दिया गया. निगरानी टीम ने […]
किरीबुरू : अवैध ढंग से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में निगरानी टीम ने राउरकेला माप-तौल विभाग के असिस्टेंट कंट्रोलर (लीगल मेट्रोलॉजी) विद्याधर विश्वाल को मंगलवार को गिरफ्तार किया. उसे बुधवार को निगरानी कोर्ट के स्पेशल जज के समक्ष पेश किया गया. यहां से उसे सुंदरगढ़ जेल भेज दिया गया.
निगरानी टीम ने 30 अप्रैल को विद्याधर के पांच ठिकानों (राउरकेला स्थित एलआइसी कॉलोनी के आवास संख्या इ-24, उदितनगर स्थित कार्यालय, भुवनेश्वर के पोखरीपूट और पात्रापाड़ा के आवास तथा बालूगांव स्थित पैतृक गांव) में एक साथ छापेमारी की. इस दौरान विद्याधर विश्वास राउरकेला में नहीं थे. विजिलेंस टीम ने राउरकेला स्थित आवास व कार्यालय को सील कर दिया था.
उनकी गिरफ्तारी एक मई को हुई. जांच में पाया गया कि उन्होंने लगभग एक करोड़ पंद्रह लाख रुपये की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है. मामले में संबलपुर की निगरानी थाने में एक मई को मामला दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




