पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई का बीपी हुआ हाई, मूंधड़ा नर्सिंग होम में भर्ती

Updated at : 03 May 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई का बीपी हुआ हाई, मूंधड़ा नर्सिंग होम में भर्ती

चाईबासा : चाईबासा के पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई की तबीयत बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक खराब हो गयी. इसकी सूचना पर सदर अस्पताल से चिकित्सकों की टीम उनके आवास पहुंची. उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गयी, जाे उच्च मिली. इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. हालांकि रात होने के कारण […]

विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा के पूर्व सांसद बागुन सुंबरूई की तबीयत बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक खराब हो गयी. इसकी सूचना पर सदर अस्पताल से चिकित्सकों की टीम उनके आवास पहुंची. उनके ब्लड प्रेशर की जांच की गयी, जाे उच्च मिली. इसके बाद उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. हालांकि रात होने के कारण उन्हें रांची नहीं ले जाया सका. इस कारण उन्हें स्थानीय मूंधड़ा नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है. जहां बागुन स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं.

अस्वस्थ होने पर बागुन ने पहले फोन कर इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र नंदी को दी. इसके बाद वे बागुन के घर पहुंचे और इलाज की व्यवस्था करायी. इधर, उक्त जानकारी पाकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा भी उनसे मिलने पहुंचे थे. इसके अलावा सत्यम बिल्डर्स के निदेशक विनय कुमार ठाकुर, भाजपा नगर अध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, कांग्रेस के जिला सचिव त्रिशानु राय, मनोज ठाकुर, दीपक खिरवाल, रामानुज शर्मा समेत सदर अस्पताल के मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी हिमांशु आदि ने उनका हाल-चाल जाने अस्पताल पहुंचे.

शाम होने के कारण उन्हें नहीं ले जाया जा सका रांची रिम्स
बागुन ने सबसे पहले भाजपा जिलाध्यक्ष को दी अपने अस्वस्थ होने की जानकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola