चाईबासा : होटल में आग लगने से दो बच्चों समेत चार की मौत
Updated at : 28 Apr 2018 9:50 PM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : चाईबासा से 33 किलोमीटर दूर मंझारी थाना के झंझाड़ा हाट चौक में स्थित रोहित बिरूवा के होटल में आग लगने से उनकी पत्नी सोमबारी कुई 28 वर्ष, डेढ़ वर्ष के पुत्र राज बिरूवा, भाई जकशन बिरूवा (11वर्ष) और कारीगर जोरी भुईयां (45 वर्ष) के जलने से मौत हो गयी. गौरतलब है कि शाम […]
विज्ञापन
चाईबासा : चाईबासा से 33 किलोमीटर दूर मंझारी थाना के झंझाड़ा हाट चौक में स्थित रोहित बिरूवा के होटल में आग लगने से उनकी पत्नी सोमबारी कुई 28 वर्ष, डेढ़ वर्ष के पुत्र राज बिरूवा, भाई जकशन बिरूवा (11वर्ष) और कारीगर जोरी भुईयां (45 वर्ष) के जलने से मौत हो गयी.
गौरतलब है कि शाम को 6 बजे आयी आंधी तूफान के दौरान चुल्हे के आग की चिंगारी ने होटल के पुआल के छत को अपने चपेट में ले लिया था. चारों लोग होटल में रखे सामान निकालने के क्रम में आग में फंस गये. जिसके कारण जलने से उनकी मौत हो गयी. होटल मालिक रोहित तथा उसका पिता नारायण किसी तरह से बच निकलने में कामयाब रहें. दुर्घटना में नारायण का हाथ भी जल गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




