घर में घुस गाली-गलौज कर मारपीट, तानी पिस्तौल

Updated at : 27 Apr 2018 5:11 AM (IST)
विज्ञापन
घर में घुस गाली-गलौज कर मारपीट, तानी पिस्तौल

मारपीट कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज मामला सदर थानांतर्गत बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी का चाईबासा : सदर थाना के बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी (वार्ड-11) के एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घटना बुधवार रात 10 बजे की है. इस संबंध में घायल मो साजिद ने सदर थाने में मो […]

विज्ञापन

मारपीट कर घायल करने के आरोप में केस दर्ज

मामला सदर थानांतर्गत बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी का
चाईबासा : सदर थाना के बड़ी बाजार न्यू कॉलोनी (वार्ड-11) के एक युवक से मारपीट कर उसे घायल कर दिया. घटना बुधवार रात 10 बजे की है. इस संबंध में घायल मो साजिद ने सदर थाने में मो मिंटू के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया है. साजिद ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान के पास वह एक दुकान में चाउमिन खा रहा था. इसी दौरान मो मिंटू आया और बेवजह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा. थोड़ी देर बाद मामला शांत होने पर साजिद घर आ गया. लेकिन उसका पीछा करते हुए मिंटू भी आया तथा घर में घुसकर महिलाओं के लिए अपशब्दों का प्रयोग करने लगा.
गाली देने से मना करने पर मिंटू ने कमर से पिस्तौल निकाल कर तान दी तथा साजिद से भी मारपीट करने लगा. हल्ला सुनकर जुटे आसपास के लोगों ने मामला शांत कराया. घायल साजिद ने बताया कि आरोपी मो मिंटू अक्सर नशे में धुत होकर मुहल्लावासियों से लड़ाई-झगड़ा करता है. मुहल्लेवासी भी मो मिंटू की हरकतों से तंग आ चुके हैं. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola