बड़बिल सीएचसी को सुविधा देने की मांग पर बेमियादी अनशन 3 से
Updated at : 24 Apr 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन

74 किमी पद यात्रा कर बड़बिल से क्योंझर पहुंचेंगे बड़बिल विकास महल सभागार में सिविल सोसाइटी की हुई विशेष बैठक 7 अप्रैल को जिला स्वास्थ्य अधिकारी को बड़बिल सीएचसी को हर सुविधा देने के लिए 15 दिनों का दिया गया था समय स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध बड़बिल : जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़बिल […]
विज्ञापन
74 किमी पद यात्रा कर बड़बिल से क्योंझर पहुंचेंगे
बड़बिल विकास महल सभागार में सिविल सोसाइटी की हुई विशेष बैठक
7 अप्रैल को जिला स्वास्थ्य अधिकारी को बड़बिल सीएचसी को हर सुविधा देने के लिए 15 दिनों का दिया गया था समय
स्वास्थ्य विभाग ने नहीं ली सुध
बड़बिल : जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़बिल सीएचसी को सीएचसी की संपूर्ण सुविधा नहीं देने के विरोध में सोमवार को बड़बिल विकास महल सभागार में बड़बिल सिविल सोसाइटी की विशेष बैठक हुई. बैठक में जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा बड़बिल वासियों के साथ सौतेला व्यवहार पर नाराजगी व्यक्त की गयी. तय हुआ कि 3 मई से क्योंझर स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी (सीडीएमओ) कार्यालय के समक्ष बड़बिलवासी अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठेंगे. इससे पूर्व सभी बड़बिल से क्योंझर तक 74 किमी पद यात्रा कर क्योंझर पहुंचेंगे. मालूम हो कि बड़बिल सीएचसी को अब तक सीएचसी के अनुसार न डॉक्टर मिले हैं और न ही नर्स. सीएचसी में 5 डॉक्टरों की नियुक्ति करनी है पर वर्षों से 2 डॉक्टरों पर सीएचसी चल रहा है. जिस कारण मरीजों का उचित इलाज नहीं हो पा रहा है.
बड़बिल सीएचसी पर बड़बिल नगरपालिका के 15 वार्डों के अलावा आसपास के पंचायत के ग्रामीण निर्भर करतें हैं. इस संबंध में 7 अप्रैल को सीडीएमओ को लिखित पत्र के माध्यम से समस्या से अवगत कराया गया था. 15 दिनों के अंदर सीएचसी को डॉक्टरों के साथ अन्य सभी सुविधाएं नहीं देने की सूरत में अनशन की बात कही गयी थी. लेकिन 15 दिन पूरे होने के बाद भी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया. बैठक की अध्यक्षता सिविल सोसाइटी के कन्वेनर अशोक ठक्कर ने की. मौके पर रसानंद बहेरा, देवकांत दास, भीम सेन जेना व अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




