ऑपरेशन के सातवें दिन भी पाटूंग बोरोई जंगल में फायरिंग जारी

किरीबुरू/रांची : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड के कोल्हान जंगल स्थित पाटूंग और बोरोई गांव में शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवानों की भाकपा माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें कोबरा बटालियन के दो जवानों में एन बालामुरुगन और एमके तिवारी को पैर में गोली लगी है. हालांकि […]
किरीबुरू/रांची : पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा प्रखंड के कोल्हान जंगल स्थित पाटूंग और बोरोई गांव में शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ की 209 कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के जवानों की भाकपा माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. इसमें कोबरा बटालियन के दो जवानों में एन बालामुरुगन और एमके तिवारी को पैर में गोली लगी है.
हालांकि दोनों खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. एन बालामुरुगन को बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची स्थित मेडिका अस्पताल लाया गया है. जबकि एमके तिवारी का इलाज चाईबासा में ही चल रहा है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य और एक करोड़ रुपये के इनामी मिसिर बेसरा के दस्ते से हुई है. कई नक्सलियों को
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




