बोरोई पहाड़ी पर अब फोर्स का कब्जा, हथियार बनाने की फैक्ट्री समेत कई नक्सली कैंप ध्वस्त

Updated at : 20 Apr 2018 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
बोरोई पहाड़ी पर अब फोर्स का कब्जा, हथियार बनाने की फैक्ट्री समेत कई नक्सली कैंप ध्वस्त

ऑपरेशन के छठे दिन मिली सफलता. 50 से अधिक लैंडमाइन मिली, दो संदिग्ध लोग हिरासत में हिरासत में लिए गये संदिग्धों को के लिए ले जाया गया चाईबासा गहनता से होगी पूछताछ क्षेत्र की निगरानी करने के लिये भारतीय सेना का अत्याधुनिक उपकरण गोइलकेरा तथा रोवाम में स्थापित किरीबुरू : कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में […]

विज्ञापन

ऑपरेशन के छठे दिन मिली सफलता. 50 से अधिक लैंडमाइन मिली, दो संदिग्ध लोग हिरासत में

हिरासत में लिए गये संदिग्धों को के लिए ले जाया गया चाईबासा गहनता से होगी पूछताछ
क्षेत्र की निगरानी करने के लिये भारतीय सेना का अत्याधुनिक उपकरण गोइलकेरा तथा रोवाम में स्थापित
किरीबुरू : कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन के छठे दिन सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली. बोरोई, सांगाजाटा, बाईहातु, पाटुंग आदि दर्जनों गांवों से गुरुवार की सुबह सुरक्षा बलों ने 40 से 50 शक्तिशाली लैंडमाइन बरामद किये तथा सांगाजाटा व बोरोई गांव की पहाड़ियों पर स्थापित दर्जन भर नक्सली कैंपों को ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने दो संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है.
नक्सलियों द्वारा अभेद्य किला बनाकर रखे गये बोरोई पहाड़ी चढ़ने के रास्ते में लैंडमाइन होने की आशंकाओं के बीच जवानों ने बिना खौफ के सर्च अभियान चलाया. रास्ते में मिले लैंडमाइन को बरामद करते हुए जवान नक्सली कैंपों तक पहुंचे और उन्हें ध्वस्त किया. नक्सली कैंपों से पानी, जेनरेटर, सोने के लिये मचान, गुफा, किचेन, जीवन रक्षक दवाइयां, वर्दी, नक्सली साहित्य, बैनर, बेल्ट, लकड़ी के हथियार बनाने के उपकरण, बिजली के तार, विस्फोटक सामान, जूता-चप्पल आदि बरामद हुए हैं.
पहाड़ी की चोटी से नक्सली पुलिस और अन्य गतिविधियों पर नजर रखा करते थे. दूसरी ओर, फोर्स की आक्रामक रणनीति भांप नक्सली कैंप छोड़ भाग गये. सूत्रों का कहना है कि नक्सलियों के सभी बड़े नेता भागने में सफल में रहे हैं. पुलिस ने बोरोई की पहाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है. फोर्स का सर्च अभियान जारी है. नक्सलियों पर विशेष रूप से निगरानी रखने के लिये भारतीय सेना का अत्याधुनिक उपकरण गोइलकेरा तथा रोवाम स्थित कैंप में स्थापित किया गया है. विशेषज्ञों की टीम इन उपकरणों से नक्सलियों पर विशेष नजर रख रही है. हिरासत में लिये गये संदिग्धों को पूछताछ के लिए चाईबासा ले जाया गया है. दोनों पर नक्सलियों के विशेष समर्थक होने का पुलिस को संदेह है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola