चाईबासा नप क्षेत्र में चार हजार मतदाता बढ़े
Updated at : 09 Mar 2018 4:34 AM (IST)
विज्ञापन

सूची संशोधन के बाद वोटरों की संख्या पहुंची 31099 चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरी तैयार कर ली है. मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर पहले से त्रुटियों को सुधार करने में पदाधिकारी लगे हैं. चुनाव की […]
विज्ञापन
सूची संशोधन के बाद वोटरों की संख्या पहुंची 31099
चाईबासा : चाईबासा नगर परिषद चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने पूरी तैयार कर ली है. मतदाता सूची पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. किसी तरह की परेशानी न हो इसे लेकर पहले से त्रुटियों को सुधार करने में पदाधिकारी लगे हैं. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी की जायेगी. चाईबासा नगर पर्षद के 21 वार्डों में कुल 31,099 वोटर मतदान करेंगे. पिछले चुनाव की तुलना में इस बार चार हजार अधिक वोटर अपने मत का प्रयोग करेंगे. पिछले चुनाव में लगभग 28 हजार वोटर थे.
मतदाता सूची को लेकर तैयारी कर ली गयी है. किसी तरह की त्रुटि सामने आने पर उसे अविलंब ठीक कर लिया जायेगा. पिछले चुनाव के तुलना में इस बार चार हजार से अधिक वोटर हैं. अधिसूचना जारी होने के बाद वार्डवार मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जायेगा.
– रवींद्र पांडेय, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, पश्चिम सिंहभूम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




