चाईबासा में महिलाओं से चेन छिनतई के दो आरोपी गिरफ्तार
Updated at : 09 Mar 2018 4:33 AM (IST)
विज्ञापन

छह मार्च को दो महिलाओं से हुई थी छिनतई पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की, जेल आरोपियों में बड़ी बाजार के नीचे टोला और मस्जिद मुहल्ला का रहने वाला चाईबासा : चाईबासा शहर में महिलाओं से चेन छिनतई के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को गुरुवार को जेल भेज […]
विज्ञापन
छह मार्च को दो महिलाओं से हुई थी छिनतई
पीड़िता ने आरोपियों की पहचान की, जेल
आरोपियों में बड़ी बाजार के नीचे टोला और मस्जिद मुहल्ला का रहने वाला
चाईबासा : चाईबासा शहर में महिलाओं से चेन छिनतई के दो आरोपियों को सदर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया. आरोपियों में बड़ी बाजार नीचे टोला धोबी तालाब निवासी मो दिलनावाज और मस्जिद मुहल्ला निवासी मो कामिल हुसैन शामिल है. दोनों ने पुलिस के समक्ष छिनतई की गलती स्वीकारी है. छह मार्च को टुंगरी क्षेत्र में दो महिलाओं से छिनतई की थी. पहली घटना दिन के 11.45 बजे टुंगरी निवासी शकुंतला विश्वकर्मा और शाम करीब सवा सात बजे एसपी आवास के पास मुख्य मार्ग पर साइकिल से जा रही डोबरोबासा निवासी छवि रानी सवैंया का झोला झपटा मारकर भाग गया था.
टुंगरी के कब्रिस्तान रोड निवासी शकुंतला विश्वकर्मा के बयान पर 7 मार्च को थाना में मामला दर्ज कराया गया है. दर्ज मामले में बताया है कि 6 मार्च को वह टुंगरी से मिक्सी बनवाने के लिए सदर बाजार पैदल जा रही थी. उसी समय रास्ते में शांति सदन के पास से ही उक्त आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए आ रहे थे. बाइक सटाकर गले से सोने की चेन छीन कर रेलवे ओवरब्रिज की ओर तेजी से भाग गये. पीड़िता ने बताया है कि बाइक बिना नंबर का (काला रंग) था. कमर में हथियार भी रखा था. उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कर ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




