दिल्ली में बंदगांव की बेटी से बर्बरता पिता को एक लाख का चेक दिया

चाईबासा : बंदगांव प्रखंड (झारखंड) की बच्ची से नयी दिल्ली में मानसिक व शारीरिक दुर्व्यवहार मामले में सोमवार को पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बच्ची के पिता को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं बहाल करने की बात कहीं. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास […]
चाईबासा : बंदगांव प्रखंड (झारखंड) की बच्ची से नयी दिल्ली में मानसिक व शारीरिक दुर्व्यवहार मामले में सोमवार को पश्चिम सिंहभूम के उपायुक्त अरवा राजकमल ने बच्ची के पिता को एक लाख रुपये का चेक प्रदान किया. वहीं सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं बहाल करने की बात कहीं. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बच्ची को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी. वहीं नयी दिल्ली स्थित झारखंड भवन के प्रिंसिपल रेजीडेंट कमिश्नर को बच्ची की समुचित देखभाल व इलाज सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




