देसी पिस्तौल व चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, जेल

Updated at : 21 Dec 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
देसी पिस्तौल व चाकू के साथ तीन गिरफ्तार, जेल

कुंभाटोली निवासी गंजू मुंडा, पोटरखोली झोपड़ी पट्टी निवासी मंगल गोसाई व शीतला मंदिर समीप निवासी राजू साव गिरफ्तार चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने देसी पिस्तौल, चाकू व बंघपंजा (फाइवर) के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. 19 दिसंबर को चक्रधरपुर थाना के गश्ती टीम ने पोटरखोली समीप एसटीपी स्कूल […]

विज्ञापन

कुंभाटोली निवासी गंजू मुंडा, पोटरखोली झोपड़ी पट्टी निवासी मंगल गोसाई व शीतला मंदिर समीप निवासी राजू साव गिरफ्तार

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर पुलिस ने देसी पिस्तौल, चाकू व बंघपंजा (फाइवर) के साथ तीन अपराधियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है. 19 दिसंबर को चक्रधरपुर थाना के गश्ती टीम ने पोटरखोली समीप एसटीपी स्कूल के पास कुंभाटोली निवासी गंजू मुंडा, पोटरखोली झोपड़ी पट्टी निवासी मंगल गोसाई व शीतला मंदिर समीप निवासी राजू साव को गिरफ्तार किया.
तीनों की तलाशी लेने पर गंजू मुंडा के पास से देसी पिस्तौल व एक गोली, राजू साव के पास से बंघपंजा (फाइवर) व मंगल गोसाई के पास से चाकू बरामद किया गया. थाना प्रभारी गोपीनाथ तिवारी ने बताया कि गश्ती टीम को देख कर तीनों युवक भाग रहे थे. जिन्हें खदेड़ कर पकड़ा गया. पकड़े गये तीनों युवक के पास से पिस्तौल, चाकू व फाइवर बरामद किया गया. चक्रधरपुर थाना कांड संख्या 126/17 धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत तीन अपराधियों को जेल भेजा गया है. उन्होंने बताया कि पकड़े गये युवक पूर्व में भी चोरी आदि घटना में जेल जा चुके है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola