सोनुवा स्टेशन व कई स्थानों पर नक्सलियों ने साटे पोस्टर

Updated at : 20 Dec 2017 2:48 AM (IST)
विज्ञापन
सोनुवा स्टेशन व कई स्थानों पर नक्सलियों ने साटे पोस्टर

मंगलवार सुबह पुलिस ने जब्त किये सभी पोस्टर सोनुवा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा सोमवार देर रात सोनुवा स्टेशन के दुकानों के अलावा बिनका चौक, सोनुवा-कुइड़ा मार्ग के संजय नदी पुल के पास जमकर पोस्टरबाजी की गयी. मंगलवार सुबह पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने घूम-घूम कर सभी पोस्टरों को जब्त कर […]

विज्ञापन

मंगलवार सुबह पुलिस ने जब्त किये सभी पोस्टर

सोनुवा : नक्सली संगठन भाकपा माओवादी द्वारा सोमवार देर रात सोनुवा स्टेशन के दुकानों के अलावा बिनका चौक, सोनुवा-कुइड़ा मार्ग के संजय नदी पुल के पास जमकर पोस्टरबाजी की गयी. मंगलवार सुबह पोस्टरबाजी की सूचना मिलने पर सोनुवा पुलिस ने घूम-घूम कर सभी पोस्टरों को जब्त कर लिया. नक्सलियों द्वारा साटे गये पोस्टर में मौजूदा फासीवादी आक्रमण के खिलाफ तमाम प्रगतिशील व जनवादी शक्तियां, फासीवादी विरोधी संयुक्त मोर्चा में हो जायें, जल-जंगल-जमीन और तमाम अधिकारों की लड़ाई को और व्यापक व तीव्र करने, मजदूर-किसान-जनता का राज कायम करने आदि बातें लिखी गयी थी. पोस्टर के नीचे निवेदक बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी, भाकपा माओवादी लिखा हुआ था. सभी पोस्टर प्रिंटेड थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola