एबीवीपी और जेसीएम में कड़ी टक्कर, निर्दलीय होंगे किंग मेकर

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ विवि स्तरीय चुनाव 22 दिसंबर को है. इसमें झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच कड़ी टक्कर होगी. फिलहाल मत के हिसाब से जेसीएम का पलड़ा भारी दिख रहा है. जेसीएम व एबीवीपी ने पांचों पदों पर अपना उम्मीदवार उतारा है. वहीं […]
चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय के तृतीय छात्र संघ विवि स्तरीय चुनाव 22 दिसंबर को है. इसमें झारखंड छात्र मोर्चा (जेसीएम) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के बीच कड़ी टक्कर होगी. फिलहाल मत के हिसाब से जेसीएम का पलड़ा भारी दिख रहा है. जेसीएम व एबीवीपी ने पांचों पदों पर अपना उम्मीदवार उतारा है.
वहीं कई निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं. इस चुनाव में निर्दलीय जीत-हार में निर्णायक होंगे. चाईबासा के चार कॉलेजों में निर्दलीय की जीत हुई है. वहीं जेएलएन कॉलेज समेत अन्य पांच कॉलेजों में जेसीएम ने जीत दर्ज किया है. वहीं एबीवीपी ने पांच कॉलेजों से जीता है. सिंहभूम कॉलेज चांडिल से क्रांतिकारी छात्र मोर्चा ने विवि प्रतिनिधि पद पर जीत हासिल किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




