एनएसयूआइ के अध्यक्ष उम्मीदवार का नामांकन रद्द, उपसचिव पद पर निर्विरोध

Updated at : 15 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
एनएसयूआइ के अध्यक्ष उम्मीदवार का नामांकन रद्द, उपसचिव पद पर निर्विरोध

फ्रांसिस हेस्सा की कॉलेज में उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं होने से रद्द, उम्र अधिक होने से सुनील सिंकू का पर्चा रद्द चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा में दो उम्मीदवारों का पर्चा रद्द कर दिया गया. एनएसयूआई समर्थक फ्रांसिस हेस्सा का पर्चा 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के वजह से रद्द किया गया. उन्हों‍ने अध्यक्ष पद […]

विज्ञापन

फ्रांसिस हेस्सा की कॉलेज में उपस्थिति 75 प्रतिशत नहीं होने से रद्द, उम्र अधिक होने से सुनील सिंकू का पर्चा रद्द

चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा में दो उम्मीदवारों का पर्चा रद्द कर दिया गया. एनएसयूआई समर्थक फ्रांसिस हेस्सा का पर्चा 75 प्रतिशत उपस्थिति नहीं होने के वजह से रद्द किया गया. उन्हों‍ने अध्यक्ष पद के लिये नामांकन किया था. वहीं निर्दलीय उम्मीदवार सुनील सिंकू की उम्र अधिक होने के वजह से नामांकन रद्द हुआ. सचिव पद के लिए नामांकन भरा था. उप सचिव पद के एक पात्र उम्मीदवार आशा मुंडा का नामांकन सही पाया गया. उसे निर्वाचित बताया गया. हालांकि शुक्रवार को औपचारिक घोषणा होगी. निर्वाचन पदाधिकारी प्रो कस्तुरी बोयपाई की अध्यक्षता में स्क्रूटनी कार्य संपन्न हुआ. मौके पर डॉ एससी दास, मोबाइल अब्बर्जर डॉ केएन प्रधान, प्रो व्यास सिंह, डॉ अरविंद सिंह आदि उपस्थित थे.
इनका नामांकन पत्र सही पाया गया
संयुक्त सचिव
लक्ष्मण बारला
फुलानी मुंडा
उप सचिव
आशा मुंडा
सचिव
सरदार अमित होनहागा
सुनील सिंकू (नामांकन पर्चा रद्द )
समीर संदीप
पिपुन बारिक
विवि प्रतिनिधि
हीरा लाल लागुरी
सोना सुनेमान हांसदा
सरोज कुमार महतो
मंजीत हांसदा
अध्यक्ष
समीर देई
करदार बेहरा
उदय मुर्मू
फ्रांसिस हेस्सा (नामांकन पर्चा रद्द)
जे हेस्सा
राजेंद्र बोयपाई
सुनील बारी
उपाध्यक्ष
दसमति बिरूली
फुलसिंह देवगम
अमर हेम्ब्रम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola