छह पदों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में

Updated at : 15 Dec 2017 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
छह पदों के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में

जेएलएन कॉलेज : स्क्रूटनी में 8 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ आरके सिंह व निर्वाचन पदाधिकारी प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान की देखरेख में नामांकन पर्चों की जांच की गयी. आठ उम्मीदवारों के पर्चा में कमी मिली. उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं […]

विज्ञापन

जेएलएन कॉलेज : स्क्रूटनी में 8 उम्मीदवारों के पर्चे रद्द

चक्रधरपुर : जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय के प्राचार्य कक्ष में चुनाव पर्यवेक्षक डॉ आरके सिंह व निर्वाचन पदाधिकारी प्राचार्य प्रो नागेश्वर प्रधान की देखरेख में नामांकन पर्चों की जांच की गयी. आठ उम्मीदवारों के पर्चा में कमी मिली. उनका नामांकन रद्द कर दिया गया. वहीं 22 उम्मीदवार का आवेदन वैद्य घोषित किया गया. 15 दिसंबर को नाम वापसी की आखिरी तारीख है. दिन के 2:30 बजे तक नाम वापसी का समय रखा गया है. जांच में डॉ अjgण कुमार, डॉ श्रीनिवास कुमार, प्रो सीपी शर्मा, प्रो एके त्रिपाठी, प्रो आरबी मोहांती, प्रो उमा शंकर सिंह, उमेश विश्वकर्मा, काकुली षाड़ंगी, विकास मंडल आदि मौजूद थे.
16 दिसंबर को 5 बजे तक चलेगा प्रचार-प्रसार
16 दिसंबर को शाम 5 बजे प्रचार-प्रसार समाप्त हो जायेगा. जबकि 18 दिसंबर की सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा एवं 3 बजे से मतगणना आरंभ होगी एवं परिणाम घोषित किये जायेंगे. 19 दिसंबर को दोपहर 1 बजे विजेताओं का कॉलेज परिसर में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा.
इन उम्मीदवारों के नामांकन हुए रद्द
अध्यक्ष : कुंवर सिंह हेंब्रम, बुधराम अंगारिया, मारकोंडो सामाड
सचिव : सुशील पारिया
उप सचिव : बालेमा जोंको, मनोज बारला
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : मंगल तुबिड़, टाटा राम सामाड
ये उम्मीदवार बचे चुनावी मैदान में
अध्यक्ष : सुष्मिता कच्छप, विजय प्रताप महतो, रूपेश महतो व आकाश कुम्हार
उपाध्यक्ष : वीरू महतो, सोनाली प्रधान, मुगु केराई, आशीष रवानी, रंजीत बोदरा
सचिव : समीर कुमार महतो, शीलवानुस भेंगरा
संयुक्त सचिव : सरिता पुरती, अभिषेक कुमार प्रसाद, द्रौपदी सुंबरूई, सुनिता सामाड, कुजरी गागराई
उप सचिव : याकुब मुंडा, सुनीता देवगम, ललीता हेंब्रम
विवि प्रतिनिधि : अभिमन्यु महतो, शत्रुघ्न मुंडा, शिल्पा प्रजापति
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola