फर्श पर जगह-जगह दरार, फिर से बनाने का आदेश

Updated at : 10 Dec 2017 5:26 AM (IST)
विज्ञापन
फर्श पर जगह-जगह दरार, फिर से बनाने का आदेश

चक्रधरपुर : प्रभात खबर में नौ दिसंबर अंक में प्रकाशित ‘24 लाख के पंचायत भवन से गिर रहा प्लास्टर, दरार’ शीर्षक खबर को डीडीसी ने संज्ञान में लिया है. शनिवार को डीडीसी सीपी कश्यप के आदेश पर बीडीअो आरएन सिंह, एनआरइपी के सहायक अभियंता विशाल खालखो, जेइ महेश महतो समेत जिप सदस्य भूमिका मुंडा, मुखिया […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : प्रभात खबर में नौ दिसंबर अंक में प्रकाशित ‘24 लाख के पंचायत भवन से गिर रहा प्लास्टर, दरार’ शीर्षक खबर को डीडीसी ने संज्ञान में लिया है. शनिवार को डीडीसी सीपी कश्यप के आदेश पर बीडीअो आरएन सिंह, एनआरइपी के सहायक अभियंता विशाल खालखो, जेइ महेश महतो समेत जिप सदस्य भूमिका मुंडा, मुखिया मालती गागराई व आजसू नेता रामलाल मुंडा नवनिर्मित पंचायत भवन के निर्माण में बरती की अनियमितता की जांच करने पहुंचे.

पाया गया कि 24 लाख से निर्मित इस इस पंचायत भवन में संवेदक द्वारा भारी अनियमितता बरती गयी है. भवन का फर्श काफी घटिया स्तर से निर्माण हुआ है. फर्श पर किया गया प्लास्टर भी जगह-जगह से दरक गया है. इससे फर्श पर चलने पर आवाज होती है. इस क्रम में जिप सदस्य श्रीमती मुंडा, मुखिया श्रीमती गागराई, आजसू नेता श्री मुंडा व ग्रामीणों ने कहा कि संवेदक दोबारा से सही तरीके से फर्श की ढलाई करे. ऐसा नहीं होने पर पंचायत भवन का उदघाटन होने नहीं दिया जायेगा. इस दौरान बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि संवेकद को पुन: फर्श की ढलाई करते हुए बेहतर ढंग से निर्माण कराने को कहा जायेगा. मौके पर सत्या प्रधान, राजेंद्र प्रधान समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

सुरबुड़ा पंचायत भवन की हुई जांच, मिली भारी अनियमितता
खबर प्रकाशित होने पर डीडीसी ने दिये जांच के आदेश
भवन जांच करने पहुंचे बीडीओ, एइ, जेइ व जिप सदस्य
भवन निर्माण में भारी अनियमितता : जिप सदस्य
जिला परिषद सदस्य भूमिका मुंडा ने कहा कि भवन निर्माण में भारी अनियमितता बरती गयी है, जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया है. ग्रामीणों के साथ रहते हुए संवेदक को पुन: भवन की फर्श का ढलाई करे. ऐसा नहीं होने पर संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola