फर्जी डोभा पर 45 हजार निकाले मनरेगा में मशीन का उपयोग

Updated at : 10 Dec 2017 5:25 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी डोभा पर 45 हजार निकाले मनरेगा में मशीन का उपयोग

आनंदपुर. रोबकेरा पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण में हुआ खुलासा रोबोकेरा पंचायत का मामला आनंदपुर : प्रखंड में फर्जी डोभा निर्माण के मामले एक के बाद एक उजागर होते जा रहे हैं. इस कड़ी में रोबोकेरा पंचायत के वाहदा में भी तीन लाभुकों के नाम पर फर्जी डोभा निर्माण का मामला सामने आया है. वाहदा के […]

विज्ञापन

आनंदपुर. रोबकेरा पंचायत में सामाजिक अंकेक्षण में हुआ खुलासा

रोबोकेरा पंचायत का मामला
आनंदपुर : प्रखंड में फर्जी डोभा निर्माण के मामले एक के बाद एक उजागर होते जा रहे हैं. इस कड़ी में रोबोकेरा पंचायत के वाहदा में भी तीन लाभुकों के नाम पर फर्जी डोभा निर्माण का मामला सामने आया है. वाहदा के कोना टोला के सोइदा सिंह, कुनु सिंह एवं गंझू टोला के विशंभर सिंह के खेत में फर्जी डोभा निर्माण के नाम पर कुल 45 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी है. लाभुकों से बात करने पर पता चला कि ग्रामसभा में उन्होंने डोभा निर्माण की स्वीकृति दी थी, बावजूद उनके खेत में कोई डोभा नहीं बना है. 16 नवंबर को वाहदा में हुई सामाजिक अंकेक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि उनके खेत मे डोभा निर्माण के नाम पर फर्जी निकासी हुई है.
20 नवंबर को रोबोकेरा में पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान सोहदा सिंह (निकासी राशि 18036) एवं कुनु सिंह (निकासी राशि 18036) के डोभा नहीं बनने मामले में संबंधित पदाधिकारियों पर जुर्माना एवं रिकवरी का फैसला सुनाया गया. विशंभर सिंह (निकासी राशि 9016) के डोभा नहीं बनने मामले को प्रखंड जनसुनवाई में अग्रसित किया गया था, जहां रिकवरी का आदेश सुनाया गया. डोभा निर्माण मामले में लाभुकों के नाम में भी आंशिक रूप से फेरबदल की गयी है. कीनू सिंह के जगह कुनु सिंह और सोइठा सिंह की जगह सोहदा सिंह लिखा है. संभवतः जांच करने वाले अधिकारियों को गुमराह करने के लिए ऐसा किया गया हो.
फर्जीवाड़ा के शिकार बने सोहदा सिंह, कुनु सिंह व विश्वंभर सिंह
फर्जीवाड़ा के और भी हैं मामले : प्रमुख
प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो ने बताया कि रोबोकेरा पंचायत में मशीन से डोभा खुदाई के कई मामले 30 नवंबर को हुई प्रखंड जनसुनवाई के दौरान सामने आये हैं. शिकायतकर्ता द्वारा प्रखंड जनसुनवाई में नहीं रहने के कारण दो दिन के अंदर दोबारा जांच करने का फैसला सुनाया गया था. जांच के लिए प्रमुख की अध्यक्षता में टीम भी गठित की गयी है, लेकिन मामले से संबंधित दस्तावेज अभी तक उपलब्ध नहीं कराया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola