20 सूत्री बैठक में नहीं पहुंचे 12 विभागों के अधिकारी, शो-कॉज

Updated at : 10 Dec 2017 5:21 AM (IST)
विज्ञापन
20 सूत्री बैठक में नहीं पहुंचे 12 विभागों के अधिकारी, शो-कॉज

अध्यक्ष ने कहा, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त बीडीओ ने कहा, डीसी से करेंगे शिकायत जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को 20 सूत्री समिति की बैठक हुई. इसमें 15 विभागों में सिर्फ तीन विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसपर बीस सूत्री अध्यक्ष बंगाली प्रधान ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिकारी भ्रष्टाचार […]

विज्ञापन

अध्यक्ष ने कहा, अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त

बीडीओ ने कहा, डीसी से करेंगे शिकायत
जगन्नाथपुर : जगन्नाथपुर प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को 20 सूत्री समिति की बैठक हुई. इसमें 15 विभागों में सिर्फ तीन विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. इसपर बीस सूत्री अध्यक्ष बंगाली प्रधान ने नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि अधिकांश अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. इस कारण बैठक में नहीं आते हैं. इसकी शिकायत वरीय अधिकारियों से होगी. बीडीओ रामनारायण खलको ने कहा कि अनुपस्थित अधिकारियों को शो-कॉज किया जा रहा है. डीसी को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी.
बैठक में अवर प्रमंडल पदाधिकारी विद्युत विभाग, ग्रामीण बैंक जगन्नाथपुर, डांगुवापोसी के शाखा प्रबंधक, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी जगन्नाथपुर, कृषि विज्ञान केंद्र जगन्नाथपुर, कृषि विभाग, आपूर्ति विभाग व स्वास्थ्य विभाग, पेयजल विभाग, वन विभाग, कल्याण पदाधिकारी, स्टेट बैंक, थाना प्रभारी, मत्स्य विभाग अधिकारी नहीं आये. सभी को नोटिस दिया गया. मौके पर अंचल अधिकारी तृप्ति विजया कुजूर आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola