अभियंता ने लेवी देने के लिए मिले Rs 2.4 करोड़ डकार लिये

Updated at : 10 Dec 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
अभियंता ने लेवी देने के लिए मिले Rs  2.4 करोड़ डकार लिये

इकबालिया बयान. गिरफ्तार नक्सली संदीप ने खोले राज चाईबासा : नक्सलियों ने रेलवे रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से बतौर लेवी मोटी डील की थी. 3 करोड़ रुपये लेवी की रकम तय हुई थी. एक अरब 30 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 3 करोड़ रुपये देने की हामी भरने के […]

विज्ञापन

इकबालिया बयान. गिरफ्तार नक्सली संदीप ने खोले राज

चाईबासा : नक्सलियों ने रेलवे रेल लाइन निर्माण कार्य में लगे एक कंस्ट्रक्शन कंपनी से बतौर लेवी मोटी डील की थी. 3 करोड़ रुपये लेवी की रकम तय हुई थी. एक अरब 30 करोड़ रुपये की इस परियोजना में 3 करोड़ रुपये देने की हामी भरने के बाद नक्सलियों की स्पेशल एरिया कमिटी सदस्य संदीप ने निर्माण कार्य शुरू करने की हरी झंडी दी थी. कंस्ट्रक्शन कंपनी की ओर से कंपनी के अभियंता बी राय और नक्सलियों की ओर से संदीप ने खुद इस डील को 3 करोड़ रुपये में फाइनल किया था.
प्रति माह 25 लाख रुपये लेवी देकर 3 करोड़ रुपये संदीप को देना था. डील फाइनल होने पर जिस लेवी के परचे के माध्यम से पैसे का भुगतान होना था, उस परची को काट कर संदीप ने इंजीनियर तक भिजवा दिया था. पहली किस्त के रूप में संदीप को 25 लाख रुपये मिल गये थे. बाद में अभियंता ने संदीप के साथ चालबाजी कर पहली किस्त के बाद शेष राशि अपने पास ही रख ली. ये खुलासा नक्सली नेता संदीप ने पुलिस के समक्ष दिये अपने स्वीकारोक्ति बयान में किया है. संदीप की यह स्वीकारोक्ति पुलिस मुख्यालय भी भेज दी गयी है. पुलिस सूत्रों के अनुसार जल्द ही संबंधित कंपनी से पूछताछ कर आैर जानकारी हासिल की जायेगी. साथ ही इंजीनियर की भी तलाश की जायेगी.
नक्सलियों ने रेल लाइन निर्माण में लगे कंस्ट्रक्शन कंपनी से की थी डील
कंपनी की ओर से वार्ता कर रहे इंजीनियर ने पहली किस्त के बाद नहीं पहुंचायी लेवी
मेघालय में शिफ्ट हो गया है इंजीनियर
पुलिस मुख्यालय को भेजी गयी रिपोर्ट
खुद लेवी परचा छपवा इंजीनियर ने रख लिये 2.40 करोड़
गिरफ्तार नक्सली संदीप ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया है कि कंपनी की ओर से डील में शामिल अभियंता ने उसे पहली किस्त की रकम के रूप में 25 लाख रुपये दिये थे. इसके बाद वहां से पैसा आना बंद हो गया. संदीप ने पुलिस को बताया कि उसे बाद में पता चला कि इंजीनियर ने खुद से हू-ब-हू लेवी परचा छपवा लिया था. लेवी परचा के माध्यम से कंपनी से लेवी की रकम लेता रहा. इस तरह से 2 करोड़ 40 लाख रुपये इंजीनियर ने लेवी देने के नाम पर कंस्ट्रक्शन कंपनी से ले लिया था. लेकिन, पैसा उस तक नहीं पहुंचा था.
पैसा देने के लिए कोलकाता बुला रहा था इंजीनियर
संदीप ने पुलिस को बताया कि इंजीनियर कोलकाता का रहने वाला है. पैसा नहीं मिलने के बाद उसने इंजीनियर से संपर्क किया था. इंजीनियर ने कोलकाता आकर पैसा लेने की बात कही थी. मगर, संदीप पैसा लेने कोलकाता नहीं गया. संदीप ने पुलिस को बताया कि इंजीनियर अब मेघालय में शिफ्ट हो गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola