टोंटो थानांतर्गत दोकट्टा गांव में मंगलवार रात की घटना
Updated at : 16 Nov 2017 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर झाड़ियों में ले जाकर जबरदस्ती की झींकपानी : टोंटो थानांतर्गत दोकट्टा गांव में मंगलवार की रात आठ बजे घर में अकेला पाकर देवर ने अपनी भाभी का अपहरण कर दुष्कर्म […]
विज्ञापन
पीड़िता ने थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा
आरोपी ने पीड़िता को धमकाकर झाड़ियों में ले जाकर जबरदस्ती की
झींकपानी : टोंटो थानांतर्गत दोकट्टा गांव में मंगलवार की रात आठ बजे घर में अकेला पाकर देवर ने अपनी भाभी का अपहरण कर दुष्कर्म किया. इस मामले में पीड़िता के बयान पर पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिये चाईबासा भेजा है.
पति फुटबॉल मैच देखने गया था
दर्ज मामले के अनुसार पीड़िता घर में अकेली थी. उसका पति झींकपानी के नवागांव में चल रहा फुटबॉल मैच देखने गया था. रात आठ बजे पीड़िता का मौसेरा देवर सूरजा दोराईबुरू घर में आ गया. उसने पीड़िता का मुंह दबाकर व धमकाकर घर के पीछे झाड़ियों में ले गया. वहां पीड़िता के साथ बलात्कार किया. पति रात में घर आया तो पीड़िता ने घटना की जानकारी दी. बुधवार को टोंटो थाना में पीड़िता ने पति के साथ आकर मामला दर्ज कराया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




