13 लोग मलेरिया से पीड़ित, दो में खून की कमी

Updated at : 15 Nov 2017 4:01 AM (IST)
विज्ञापन
13 लोग मलेरिया से पीड़ित, दो में खून की कमी

जगन्नाथपुर के माटासाई जाकर स्वास्थ्य टीम ने की मरीजों की जांच अलग-अलग बीमारियों से गांव के कुल 108 लोग हैं बीमार सभी बीमारों के ठीक हो जाने तक हेल्थ कैंप लगाने का आदेश चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडांगहातु पंचायत में सात दिन में तीन बच्चे की मौत के बाद मंगलवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य […]

विज्ञापन

जगन्नाथपुर के माटासाई जाकर स्वास्थ्य टीम ने की मरीजों की जांच

अलग-अलग बीमारियों से गांव के कुल 108 लोग हैं बीमार
सभी बीमारों के ठीक हो जाने तक हेल्थ कैंप लगाने का आदेश
चाईबासा : जगन्नाथपुर प्रखंड के तोडांगहातु पंचायत में सात दिन में तीन बच्चे की मौत के बाद मंगलवार को जिला स्तरीय स्वास्थ्य जांच टीम ने गांव में कैंप किया. 108 लोगों में अलग-अलग बीमारियां पायी गयीं. 57 लोगों में बुखार, 13 मरीजों में मलेरिया के लक्ष्ण मिले. 46 लोगों में मौसमी बीमारी व कफ पाया गया. खून की कमी से एनिमिया के दो मरीजों को जांच के बाद चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सभी मरीजों के ठीक होने तक गांव में हेल्थ कैंप लगा इलाज करने का चिकित्सा पदाधिकारियों व अफसरों ने निर्देश दिया है.
जांच टीम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खूंटपानी के चिकित्सा प्रभारी डॉ दिलीप कुमार, जगन्नाथपुर के डॉ पंकज महतो, जिला इपिडेमियोलॉजिस्ट अजमत अजीम, मलेरिया एसआइ महादेव राम, मो अहसान फारूक, एएनएम उपमा कुमारी, जयंत कुमार महतो, मुन्नु मुर्मू, सुनील सोरेन, अमित कुमार हेंब्रम, विजय लकड़ा शामिल थे.
मृतकों ने नहीं कराया था इलाज
जिला स्तरीय टीम ने पाया कि बीमारी से मृत बागू लागुरी, जानकी लागुरी तथा सोमा बादुरी का कहीं इलाज नहीं हुआ था. तीनों के परिजन बोंगा पूजा कर बीमारी ठीक करवा रहे थे. बोंगा पूजा के दौरान बीमार को दवा भी नहीं दी जाती. गांव में पीने के लिए सिर्फ कुआं ही जलस्त्रोत है. गांव के बच्चे अधिकांश समय नंगे ही रहते हैं. सभी को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गयी. बचाव के उपाय बताये गये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola