पदक जीत लौटे चाईबासा के 6 कराटेकार

चाईबासा : जम्मू कश्मीर में आयोजित मेमोरू मीवा कप कराटे चैंपियनशिप में चाईबासा के पांच कराटेकारों को 8 कांस्य और रजत मिली. चाईबासा लौटने पर कराटेकार राहुल कंडीर, अमरजीत बिरुआ, जय प्रकाश बिरुली, गुरेश सुंडी, दुष्यंत कुमार सिंकू को शुक्रवार को जुबिली तालाब स्थित कैफेटेरिया में ऑल झारखंड तकनीनशीनकन कराटे-डो एसोसिएशन की ओर से स्वागत […]
चाईबासा : जम्मू कश्मीर में आयोजित मेमोरू मीवा कप कराटे चैंपियनशिप में चाईबासा के पांच कराटेकारों को 8 कांस्य और रजत मिली. चाईबासा लौटने पर कराटेकार राहुल कंडीर, अमरजीत बिरुआ, जय प्रकाश बिरुली, गुरेश सुंडी, दुष्यंत कुमार सिंकू को शुक्रवार को जुबिली तालाब स्थित कैफेटेरिया में ऑल झारखंड तकनीनशीनकन कराटे-डो एसोसिएशन की ओर से स्वागत किया गया. कुमीते में राहुल कंडीर ने कांस्य व रजत पदक, अमरजीत बिरुआ, जय प्रकाश बिरुआ,
गुरेश सुंडी व दुष्यंत कुमार सिंकू ने कांस्य पदक तथा काता में दुष्यंत कुमार सिंकू ने रजत पदक जीता. जम्मू कश्मीर मेमोरू मीवा कप कराटे चैंपियनशिप 3 से 5 नवबर तक जेके पब्लिक स्कूल कठुआ जम्मू एंड कशमीर में आयोजित किया था. इस चैंपियनशिप में झारखंड राज्य से 20 कराटेकारों ने भाग लिया. देश के भिन्न- भिन्न राज्यों के लगभग 400 कराटेकारों ने भाग लिया था.
स्वागत समारोह में सदर प्रमुख नारायण बानरा, कबड्डी एसोसिएशन के जिला सचिव अनु पुरती ने कराटेकारों को माला पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया. इस अवसर पर कोच सेंसाई मोहन कुमार कोंडांकेल, सेंसाई श्यामल दास एवं अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




