मंझारी के चीमीसाई गांव में खलिहान साफ करते दंपती पर दंतैल का हमला

चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत चीमीसाई गांव में गुरुवार सुबह करीब छह बजे खलिहान साफ करने गये अधेड़ दंपती पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति घायल हो गया. जोंगा सिरका (57) को हाथी ने दांत से कुचलकर मार डाला, वहीं उसके पति चंद्रमोहन सिरका ने अपनी […]
चाईबासा : मंझारी थाना अंतर्गत चीमीसाई गांव में गुरुवार सुबह करीब छह बजे खलिहान साफ करने गये अधेड़ दंपती पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया जिसमें पत्नी की मौत हो गयी जबकि पति घायल हो गया. जोंगा सिरका (57) को हाथी ने दांत से कुचलकर मार डाला, वहीं उसके पति चंद्रमोहन सिरका ने अपनी सांस रोक ली जिससे हाथी ने उसे मृत समझकर छोड़ दिया. जानकारी के अनुसार पति-पत्नी खलिहान साफ कर रहे थे, तभी पास की झाड़ी की ओर से एक दंतैल हाथी आया और जोंगा को सूंड़ से पकड़ने के बाद दांत से कुचल दिया, जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी. जोंगा के बाद हाथी ने चंद्रमोहन सिरका पर हमला किया.
चंद्रमोहन भागने के दौरान खेत में गिर गया. इसके बाद हाथी ने उसे लात मारकर घायल कर दिया. खेत में गिरा चंद्रमोहन चुपचाप वहीं मृत सा पड़ा रह गया, जिसके बाद हाथी उसे छोड़कर चला गया. वहां से निकलने के बाद हाथी ने आगे कुछ दूरी पर रास्ते से जा रहे दो व्यक्तियों को भी दौड़ाया. हाथी के दूर जाने पर चंद्रमोहन सिरका किसी तरह उठा और भागकर घर पहुंचा. उसकी गर्दन और कमर में हल्की चोट लगी है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तांतनगर ओपी पुलिस को जानकारी दी.
पुलिस ने मृतका जोंगा सिरका का शव का पंचानामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घटना की जानकारी मिलते ही झामुमो नेता सुनील सिरका के अलावा आदिवासी भारतीय क्रांतिकारी आदिवासी महासभा के जिला अध्यक्ष माधव चंद्र कुंकल समेत काफी संख्या में लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




