हम सब एक हैं, भारत के खिलाफ उंगली उठी तो देंगे मुंहतोड़ जवाब

चाईबासा : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से धूमधाम से मनायी गयी. एकता दिवस के रूप में मनायी गयी पटेल की जयंती पर सुबह आठ बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया. चाईबासा के प्रबुद्ध नागरिक, […]
चाईबासा : सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मंगलवार को जिला प्रशासन की ओर से धूमधाम से मनायी गयी. एकता दिवस के रूप में मनायी गयी पटेल की जयंती पर सुबह आठ बजे रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन हुआ. सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया. चाईबासा के प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी,
चेंबर के प्रतिनिधियों, राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं, पुलिस, सीआरपीएफ संग स्कूली बच्चों ने पोस्ट ऑफिस चौक से लेकर गांधी मैदान तक दौड़ लगायी. एक साथ दौड़ रही लगभग एक हजार लोगों का हुजूम इस दौरान देशभक्ति के नारे लगा रहे थे. इससे पूर्व सिंहभूम सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने मौके पर मौजूद लोगों को एकता की शपथ दिलायी.
इस दौरान सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने कहा कि हम अपनी एकता की परिचय देने के लिए यहां इकट्ठे हुए हैं. जब कभी भी देश की बात आती है तो, हम ऐसे ही इकट्ठे होते रहे हैं. यही हमारी पहचान रही है. सांसद ने कहा कि देश को एक सूत्र में जोड़ने वाले वल्लभ भाई के बताये मार्गों पर हमें आगे बढ़ना है. श्री गिलुवा ने कहा कि हम सब एक हैं. देश के खिलाफ उंगली उठाने वालों को हम मुंहतोड़ जवाब देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




