चलती साइकिल टूटी, तीन साल के बच्चे की मौत

Updated at : 31 Oct 2017 4:11 AM (IST)
विज्ञापन
चलती साइकिल टूटी, तीन साल के बच्चे की मौत

चक्रधरपुर : बंदगांव घाटी के नीचे भरनडिया पुलिया के पास सोमवार सुबह एक चलती साइकिल का मडगार्ड टूट गया जिससे उस पर सवार पिता व दो पुत्र जमीन पर गिर गये जिनमें तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी जबकि पिता व दो वर्षीय बच्चा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के रांगामाटी […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : बंदगांव घाटी के नीचे भरनडिया पुलिया के पास सोमवार सुबह एक चलती साइकिल का मडगार्ड टूट गया जिससे उस पर सवार पिता व दो पुत्र जमीन पर गिर गये जिनमें तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी जबकि पिता व दो वर्षीय बच्चा घायल हो गये. जानकारी के अनुसार बंदगांव प्रखंड के रांगामाटी गांव निवासी चामरा गागराई अपने साइकिल के पीछे कैरियर सीट पर बड़े बेटे सिदयु गागराई (3) व आगे पाइप पर छोटे बेटे सकारी गागराई (2) को बिठाकर घाटी की ओर से नकटी गांव जा रहा था.

घर से करीब ढाई किलोमीटर की दूरी पर कराईकेला थानांतर्गत घाटी के नीचे भरनडिया पुलिया के समीप साइकिल का मडगार्ड टूट गया जिससे तीनों लोग गिर पड़े. साइकिल से गिरने के कारण बड़े बेटे सिदयु गागराई को अंदरूनी चोट लगी और वह बेहोश हो गया, जबकि छोटे बेटे सकारी गागराई को सिर व शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी.

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना विधायक शशि भूषण सामाड को दी. उन्होंने अपने प्रतिनिधि त्रिनाथ महतो व अन्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से घायलों को अनुमंडल अस्पताल भिजवाया. वहां सकारी का इलाज हो गया. अस्पताल में ऑक्सीजन दने के बाद भी सिदयु गागराई को होश नहीं आया तो उसे एंबुलेंस से एमजीएम जमशेदपुर भेजा गया. एमजीएम में इलाज शुरू होने से पहले ही सिदयु की मौत हो गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola