टाटा मैजिक की छत से गिरा कांग्रेस कार्यकर्ता घायल

चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत गीतिलपी गांव के पास सोमवार को टाटा मैजिक (छोटा हाथी) की छत पर सफर कर रहा कांग्रेस का कार्यकर्ता नीचे गिरने से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मुंशी सिंकु टोंटो थाना क्षेत्र के हेस्सा सुरनियां गांव का रहनेवाला है. वह सोमवार को चाईबासा में […]
चाईबासा : मुफस्सिल थानांतर्गत गीतिलपी गांव के पास सोमवार को टाटा मैजिक (छोटा हाथी) की छत पर सफर कर रहा कांग्रेस का कार्यकर्ता नीचे गिरने से घायल हो गया. उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल मुंशी सिंकु टोंटो थाना क्षेत्र के हेस्सा सुरनियां गांव का रहनेवाला है. वह सोमवार को चाईबासा में आयोजित कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में गया था. कार्यक्रम के बाद शाम करीब साढ़े चार बजे टाटा मैजिक की छत पर सवार होकर घर लौट रहा था. उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट लगी है. टाटा मैजिक में अन्य कार्यकर्ता भी सवार थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




