चाईबासा में आयोजित धरना से लौट रहा था घर
Updated at : 31 Oct 2017 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

मुफस्सिल थानांतर्गत गीतिलपी गांव के पास हुई घटना दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के अधिकारी पंचायत भवन के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक अशोक राउत जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चालक सह गाड़ी मालिक अशोक राउत काफी तेज […]
विज्ञापन
मुफस्सिल थानांतर्गत गीतिलपी गांव के पास हुई घटना
दुर्घटना में ट्रैक्टर पलटा, चालक घायल
मझगांव : मझगांव थाना क्षेत्र के अधिकारी पंचायत भवन के पास सोमवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक अशोक राउत जख्मी हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि चालक सह गाड़ी मालिक अशोक राउत काफी तेज रफ्तार से ट्रैक्टर चलाकर अम्बाईमर्चा की ओर जा रहा था. तभी मझगांव की ओर से चावल लेकर आ रही डोरस्टेप डिलीवरी वाली पिकअप वैन को देखकर वह चकमका गया, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया. हालांकि ट्रैक्टर की रफ्तार को देखते हुए वैन चालक गाड़ी को काफी पहले ही ब्रेक लगाकर रोक चुका था, फिर भी दुर्घटना के बाद अशोक राउत ने गुस्से में पिकअप वैन के चारों चक्कों की हवा निकाल दी तथा चालक से गाली-गलौज भी किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




