मिक्सर वाहन के धक्के से बच्ची गंभीर
Updated at : 29 Oct 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

अलग-अलग सड़क दुर्घटना में केजी की छात्रा समेत दो लोग घायल चाईबासा : शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुुंचाया. घायलों में मुफ्फसिल थाना अंतर्गत टेकासाई निवासी सुनीता पाड़ेया (6) और पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पांड्राशली गांव निवासी विजय सिंह […]
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क दुर्घटना में केजी की छात्रा समेत दो लोग घायल
चाईबासा : शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाअों में एक बच्ची समेत दो लोग घायल हो गये. दोनों घायलों को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुुंचाया. घायलों में मुफ्फसिल थाना अंतर्गत टेकासाई निवासी सुनीता पाड़ेया (6) और पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पांड्राशली गांव निवासी विजय सिंह पूर्ति (25) शामिल हैं. जानकारी अनुसार सुनीता पाड़ेया दोपहर को स्कूल से छुट्टी के बाद टेकासाई जा रही थी. उसी समय चाईबासा की ओर से जा रहे मिक्सर मशीन वाहन ने सुनीता को धक्का मार दिया,
जिससे सुनीता के सिर में गंभीर चोट लगी है. घटना के कुछ ही मिनटों बाद मुफ्फसिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को ग्रामीण माटा पाड़ेया के सहयोग से सदर अस्पताल लाया. सुनीता टेकासाई प्रावि के केजी क्लास में पढ़ती है. दूसरी ओर चाईबासा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर पांड्राशाली ओपी अंतर्गत पुंडीहासा स्थित लाइन होटल के पास साइकिल सवार विजय सिंह पूर्ति को एक ट्रक ने पीछे से धक्का मार दिया. इससे विजय का दायां हाथ फ्रैक्चर हो गया
और सिर पर भी चोट लगी है. घायल विजय ने बताया कि वह चाईबासा बाजार से चावल खरीद कर साइकिल से घर पांड्राशाली जा रहा था. दोपहर करीब 2 बजे पुंडीहासा स्थित लाइन होटल के पास पीछे से एक ट्रक ने धक्का मार दिया. ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उसे पुलिस ने पकड़ लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




