कार्यरत रसोइया व संयोजिका से ही लें सेवा : डीएसइ

Updated at : 22 Oct 2017 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यरत रसोइया व संयोजिका से    ही लें सेवा : डीएसइ

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक नीलम आइलीन टोप्पो ने कहा कि किसी भी स्थिति में पूर्व से कार्यरत संयोजिका व रसोइया को स्कूल से नहीं हटाना है. जिले के सभी बीइइओ को उन्होंने कहा कि सरकार के सचिव का स्पष्ट निर्देश है कि पूर्व से कार्यरत रसोइया एवं संयोजिका को नहीं हटाया जाये. […]

विज्ञापन

चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिला शिक्षा अधीक्षक नीलम आइलीन टोप्पो ने कहा कि किसी भी स्थिति में पूर्व से कार्यरत संयोजिका व रसोइया को स्कूल से नहीं हटाना है. जिले के सभी बीइइओ को उन्होंने कहा कि सरकार के सचिव का स्पष्ट निर्देश है कि पूर्व से कार्यरत रसोइया एवं संयोजिका को नहीं हटाया जाये.

स्कूलों में एमडीएम के सफल संचालन के लिए जरूरी है कि पूर्व से प्रशिक्षित सह कार्यरत रसोइया व संयोजिका की सेवा को बहाल रखा जाये. लेकिन कई प्रखंडों में रसोइया व संयोजिका को पद से हटाये जाने की खबरें मिली हैं. उन्होंने कहा कि जिन रसोइया या संयोजिका को हटाया गया है, उन्हें तत्काल उनके पद पर बहाल किया जाये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola