दुषा गागराई की हत्या की गयी है, पुलिस जांच करे

Updated at : 20 Sep 2017 5:41 AM (IST)
विज्ञापन
दुषा गागराई की हत्या की गयी है, पुलिस जांच करे

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी में बीते छह सितंबर को फुटबॉल मैच देखने गये 56 वर्षीय दुषा गागराई का शव 11 सितंबर को कुआं से बरामद किया गया. इसे लेकर मंगलवार को बुरुबलजोड़ी के रोडेबासा में ग्राम रक्षा दल की बैठक हुई. इसमें दुषा गागराई की हत्या की आशंका जाहिर की गयी. ग्रामीणों ने थाने […]

विज्ञापन

हाटगम्हरिया : हाटगम्हरिया के बलजोड़ी में बीते छह सितंबर को फुटबॉल मैच देखने गये 56 वर्षीय दुषा गागराई का शव 11 सितंबर को कुआं से बरामद किया गया. इसे लेकर मंगलवार को बुरुबलजोड़ी के रोडेबासा में ग्राम रक्षा दल की बैठक हुई. इसमें दुषा गागराई की हत्या की आशंका जाहिर की गयी.

ग्रामीणों ने थाने जाकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्णय लिया. पुत्र मोरन सिंह गागराई ने अपने पिता की हत्या की आशंका जतायी है. पूर्व सैनिक लखन लाल गागराई, बामिया गागराई, मुंडा जेनाराम गागराई, जुरिया गागराई, माटा राम गागराई, आशोक कोड़ा, रमाय गागराई ने मामले की नये सिरे से जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola