विवादित श्मशान भूमि की मापी में नहीं पहुंचे ग्रामीण, लौटे सीओ
Updated at : 20 Sep 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन

सीओ ने कहा ग्रामसभा कर ग्राम प्रधान तय करें तिथि, तभी होगी भूमि की मापी गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत उलदा में विवादित श्मशान घाट की जमीन मापी करने के लिए मंगलवार को घाटशिला के सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, अंचल कर्मी सुजीत साव, कर्मी शिव दत्त महतो, गालूडीह थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दलबल के साथ […]
विज्ञापन
सीओ ने कहा ग्रामसभा कर ग्राम प्रधान तय करें तिथि, तभी होगी भूमि की मापी
गालूडीह : गालूडीह थानांतर्गत उलदा में विवादित श्मशान घाट की जमीन मापी करने के लिए मंगलवार को घाटशिला के सीओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, अंचल कर्मी सुजीत साव, कर्मी शिव दत्त महतो, गालूडीह थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह दलबल के साथ पहुंचे.
जमीन पर दावा करने वाले जमशेदपुर के विनोद सिंह भी पहुंचे थे. हालांकि उलदा के ग्राम प्रधान और ग्रामीण नहीं आयें. इसके कारण फिर विवादित भूमि की मापी टल गयी.
ज्ञात हो कि विगत दिनों तय समय पर ग्रामीण पहुंचे थे. वहीं प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं आने से ग्रामीण नाराज होकर चले गये थे. उस दौरान ग्राम प्रधान ने कहा था कि अब ग्रामसभा तिथि तय करेगी, तब भूमि की मापी होगी. प्रशासन के कहने पर ग्रामीण नहीं आयेंगे. सीओ ने कहा कि प्रशासन ग्रामसभा को सर्वोपरी मानता है. उलदा ग्राम सभा समय, तिथि तय करे उसी दिन विवादित भूमि की मापी कर विवाद का शांति पूर्ण निपटारा किया जायेगा.
सरकारी प्लॉट अलग, रैयत अलग, विवाद का प्रश्न नहीं: सीओ ने कहा कि विनोद सिंह ने जिस जमीन पर अपना दावा प्रस्तुत किया है. उक्त जमीन रैयत है, जिसका प्लॉट संख्या 1738, खाता नंबर 58, रकवा 70 डिसमिल है. उक्त जमीन उसने गालूडीह के कालीपद दत्ता से खरीदी है.
उसके पास जमीन का कागजात है. वहीं भूमिज- मुंडा जिस श्मशान घाट पर दावा प्रस्तुत कर रहा है. उक्त जमीन सरकारी खास है. जिसका प्लॉट संख्या 1737, खाता नंबर 351 और रकवा 2 एकड़ 61 डिसमिल है. इस प्लॉट पर आदिम भूमि-मुंडा समाज काफी वर्षों से पारंपरिक रूप से श्मशान घाट के रूप में प्रयोग कर रहा है. जमीन की मापी कर प्रशासन भूमि-मुंडा समाज को श्मशान घाट की जमीन उपलब्ध करायेगा. श्मशान घाट की जमीन में छेड़छाड़ नहीं होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




