सात माह पूर्व गाड़े गये खंभे लेकिन नहीं पहुंची बिजली

Updated at : 20 Sep 2017 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
सात माह पूर्व गाड़े गये खंभे लेकिन नहीं पहुंची बिजली

मुसाबनी : फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बंकई, कोतोपा समेत चार टोलों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कुटीर ज्योति योजना के तहत बिजली पहुंचाने का काम अधूरा है. इस योजना के तहत गांव-टोलो में बिजली पहुंचाने के लिए खंभा गाड़ने व गड्ढा खोदने का काम करने वाले ग्रामीण युवकों को सात माह से मजदूरी तक नहीं […]

विज्ञापन

मुसाबनी : फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बंकई, कोतोपा समेत चार टोलों में पंडित दीन दयाल उपाध्याय कुटीर ज्योति योजना के तहत बिजली पहुंचाने का काम अधूरा है. इस योजना के तहत गांव-टोलो में बिजली पहुंचाने के लिए खंभा गाड़ने व गड्ढा खोदने का काम करने वाले ग्रामीण युवकों को सात माह से मजदूरी तक नहीं मिली है. कोतोपा के बुदान सिंह बानरा,

बंकई के शिवा बानरा समेत ग्रामीणों ने कहा जनवरी में ठेकेदार के आदमी ने बिजली के लिए गड्ढा खोदवाया. ग्रामीणों ने बिजली पोल ढोने व गाड़ने का काम किया. अबतक मजदूरी नहीं मिली है. ग्रामीणों के अनुसार ठेकेदार के मुंशी से मजदूरी मांगने पर ठोस जवाब नहीं मिलता है. ग्रामीण इस मामले में बीडीओ से शिकायत करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे थे.

बीडीओ से मुलाकात नहीं हो पायी. इस संबंध में ठेका कंपनी सिंहभूम वर्कर्स के मोनू सिंह ने कहा उक्त गांवों में विद्युतीकरण के काम की देखरेख समीप गोप के जिम्मे था. श्रमिकों के वेतन की राशि समीर गोप को दिया है. मामले की जांच कर बकाया भुगतान की व्यवस्था करेंगे. जल्द इन गांवों में बिजली चालू कर दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola