कुमारडुंगी : बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

Updated at : 19 Sep 2017 5:48 AM (IST)
विज्ञापन
कुमारडुंगी : बाइक के धक्के से साइकिल सवार की मौत

चाईबासा : कुमारडुंगी थानांतर्गत छोटा रायकमान गांव में रविवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार से आ रही बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त प्रधान हेंब्रम के रूप में की गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं शव परिजनों को […]

विज्ञापन

चाईबासा : कुमारडुंगी थानांतर्गत छोटा रायकमान गांव में रविवार की शाम चार बजे तेज रफ्तार से आ रही बाइक के धक्के से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की शिनाख्त प्रधान हेंब्रम के रूप में की गयी. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. वहीं शव परिजनों को सौंप दिया.

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार को प्रधान हेंब्रम साइकिल से अंधारी साप्ताहिक बाजार गया था. वह बाजार करने के बाद शाम को साइकिल से घर आ रहा था. उसी समय छोटा रायकमान में गांव का एक युवक बाइक से प्रधान हेंब्रम को धक्का मार दिया. घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola