युवती ने बच्चे को दिया जन्म प्रेमी का अपनाने से इनकार

चाईबासा : पांड्राशाली थाना अंतर्गत ऊपर लोटा गांव की एक युवती ने पांड्राशाली ओपी में अपने प्रेमी लक्ष्मण पुरती पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने प्राथमिकी में बताया है कि लक्ष्मण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन गर्भवती होने पर उसे छोड़ राजस्थान भाग गया. इस दौरान बीते 28 अगस्त […]
चाईबासा : पांड्राशाली थाना अंतर्गत ऊपर लोटा गांव की एक युवती ने पांड्राशाली ओपी में अपने प्रेमी लक्ष्मण पुरती पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने प्राथमिकी में बताया है कि लक्ष्मण ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन गर्भवती होने पर उसे छोड़ राजस्थान भाग गया. इस दौरान बीते 28 अगस्त को उसने घर में ही बच्चे को जन्म दिया.
दर्ज मामले में युवती ने बताया कि बच्चे के जन्म के बाद भी लक्ष्मण उसे अपनाने से इनकार कर दिया. सोमवार को पुलिस ने युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा. युवती ने बताया कि वह लक्ष्मण के घर मजदूरी करती थी. उसी बीच उसने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाया, लेकिन जब वह गर्भवती हो गयी तो उसने शादी से इनकार कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




