बीएसएनएल टावर से बैट्री चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Sep 2017 5:46 AM (IST)
विज्ञापन
बीएसएनएल टावर से बैट्री चोरी करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

चाईबासा : बीएसएनएल के टावरों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस गिरोह ने चाईबासा, टोंटो, हाटगम्हरिया क्षेत्र में चोरी की है. सोमवार को हाटगम्हरिया पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक क्वालिस भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में […]

विज्ञापन

चाईबासा : बीएसएनएल के टावरों से बैट्री चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है. इस गिरोह ने चाईबासा, टोंटो, हाटगम्हरिया क्षेत्र में चोरी की है. सोमवार को हाटगम्हरिया पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक क्वालिस भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों में शेख राजू, मो निशांत, मो फिरोज उर्फ इमरान, गोविंद लोहार तथा अमित लोहार शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों में शेख राजू, मो निशांत, मो फिरोज उर्फ इमरान तथा गोविंद लोहार जमशेदपुर के निवासी हैं. वहीं अमित लोहार हाटगम्हरिया का रहने वाला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola