टाटा कॉलेज में नैक टीम का निरीक्षण 22 से, तैयारियां शुरू

Updated at : 09 Sep 2017 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
टाटा कॉलेज में नैक टीम का निरीक्षण 22 से, तैयारियां शुरू

चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा में आगामी 22 व 23 सितंबर को नैक टीम के प्रस्तावित दौरे को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत लाइब्रेरी को अपडेट करने पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा विवि में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को भी कॉलेज में लाने का निर्णय हुआ. कॉलेज में […]

विज्ञापन

चाईबासा : टाटा कॉलेज चाईबासा में आगामी 22 व 23 सितंबर को नैक टीम के प्रस्तावित दौरे को लेकर कॉलेज प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके तहत लाइब्रेरी को अपडेट करने पर जोर दिया जा रहा है. इसके अलावा विवि में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को भी कॉलेज में लाने का निर्णय हुआ. कॉलेज में अब तक की गतिविधियों का अभिलेख भी तैयार किया जा रहा है.

प्रभारी प्राचार्य प्रो कस्तूरी बोयपाई ने कहा कि लगातार सभी विभागों में गतिविधियों का कार्य हो रहा है. नैक टीम के अगमन तक तैयारियां पूरी कर ली जायेंगी.

कॉलेज में पहली बार नैक का निरीक्षण होना है. प्रचार्या ने किसी भी शिक्षक या शिक्षकेतर कर्मचारी को नैक टीम के आगमन तक छुट्टी नहीं लेने को कहा है.
11-12 अक्तूूबर को वीमेंस कॉलेज में नैक का निरीक्षण
जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में आगामी 11-12 अक्तूबर को नैक टीम का निरीक्षण होना है. कॉलेज प्रशासन ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं. नैक द्वारा कॉलेज का यह दूसरी बार निरीक्षण होगा. कॉलेज को पहले से नैक से ए ग्रेडिंग मिली हुई है. कॉलेज के समक्ष अपनी ग्रेडिंग को बचाने की चुनौती है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola