कार्यकर्ता ही तय करेंगे विधायक व सांसद प्रत्याशी

Updated at : 02 Sep 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
कार्यकर्ता ही तय करेंगे विधायक व सांसद प्रत्याशी

नोवामुंडी : अब क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ता ही रायशुमारी कर जुझारू व जनहित में कार्य करने वाले को सांसद व विधायक प्रत्याशी का नाम तय करेंगे. उक्त बातें भाजपा कार्यक्रम प्रभारी राम बाबू तिवारी ने कहीं. वे शुक्रवार को कल्याण मंडप में दो दिवसीय जगन्नाथपुर विस स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोल रहे […]

विज्ञापन

नोवामुंडी : अब क्षेत्र के जमीनी कार्यकर्ता ही रायशुमारी कर जुझारू व जनहित में कार्य करने वाले को सांसद व विधायक प्रत्याशी का नाम तय करेंगे. उक्त बातें भाजपा कार्यक्रम प्रभारी राम बाबू तिवारी ने कहीं. वे शुक्रवार को कल्याण मंडप में दो दिवसीय जगन्नाथपुर विस स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दु:ख में शामिल कार्यकर्ता ही जन प्रतिनिधि बनेंगे. गलत लोगों का कार्यकर्ता विरोध करें. योग्य प्रत्याशियों का चुनाव का संकल्प लें.

उन्होंने कोड़ा दंपती पर निशाना साधा. पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, शैलेंद्र राय, प्रताप कटियार, जिला अध्यक्ष संजू पांडेय, अमित जयसवाल, आरके प्रधान ने विचार रखे. मौके पर शैलेंद्र गुप्ता, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बाबूलाल माझी, सारंडा मंडल अध्यक्ष मधुसूदन तुबिड, नोवामुंडी मंडल अध्यक्ष अशोक पान, बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष बाबू लाल माझी, रंजीत नायक, बजरंगी रजक, अनु गोप, जितेंद्र गुप्ता, महामंत्री, रमेश सोलंकी, बुद्धिमती माझी, पार्वती सामंता समेत आदि ने शिरकत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola