परीक्षण के तौर पर हुआ चालू मुसाबनी प्लांट

मुसाबनी : जेएसइबी से अस्थायी विद्युत संयोजन मिलते ही मुसाबनी क्रशर प्लांट तथा कांस्ट्रेंटर प्लांट को परीक्षण के तौर पर चालू किया गया. विद्युत संयोजन मिलने के बाद अब प्लांट में पानी की आपूर्ति शुरू होगी. इससे बंद पड़े प्लांट में फिर से उत्पादन शीघ्र चालू होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी […]
मुसाबनी : जेएसइबी से अस्थायी विद्युत संयोजन मिलते ही मुसाबनी क्रशर प्लांट तथा कांस्ट्रेंटर प्लांट को परीक्षण के तौर पर चालू किया गया. विद्युत संयोजन मिलने के बाद अब प्लांट में पानी की आपूर्ति शुरू होगी. इससे बंद पड़े प्लांट में फिर से उत्पादन शीघ्र चालू होने की उम्मीद है. जानकारी के अनुसार ठेका कंपनी श्रीराम इपीसी सुरदा खदान में चरणबद्ध तरीके से अयस्क उत्पादन एक सितंबर से शुरू करेगी. बंद पड़े सुरदा शॉफ्ट चार को भी शुरू करने की पहल की जायेगी.
चार शॉफ्ट में वाइंडर का रोप बदलने का काम अभी तक नहीं हुआ है. सुरदा शॉफ्ट थ्री एवं शॉफ्ट फोर में अयस्क उत्पादन शुरू कर पहले खदान में अयस्क उत्पादन शुरू किया जायेगा. खदान से उत्पादित अयस्क की मुसाबनी प्लांट में पिसाई कर एमआइसी प्राप्त किया जायेगा. जानकारी के अनुसार अगले दस दिनों में मुसाबनी प्लांट से एमआइसी उत्पादित होने की उम्मीद है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




