शिक्षकों को मिलेगा बुनियाद प्रशिक्षण

चाईबासा : जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शिक्षक को बुनियाद का प्रशिक्षण लेना है. आगामी 28 अगस्त से 4 सितंबर तक स्कूलों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 12 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में स्वत: विरमित […]
चाईबासा : जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर प्रत्येक शिक्षक को बुनियाद का प्रशिक्षण लेना है. आगामी 28 अगस्त से 4 सितंबर तक स्कूलों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए 12 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत प्रतिनियुक्त शिक्षक अपने मूल विद्यालय में स्वत: विरमित समझे जायेंगे.
प्रखंड संसाधन केंद्र एवं मवि नगरपालिका बंगला में दो बैच में शिक्षकों का प्रशिक्षण होगा. इस प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के रूप में संजीव कुमार बलमुचु मवि गुइरा, ओम प्रकाश प्रावि टुंगरी, नेल्सन नगेसिया प्रावि टांगराई, कृष्णा देवगम उमवि नीमडीह, डॉ संजीव कुमार प्रावि बरंडिया एवं अनंत लाल विश्वकर्मा बड़ी बाजार उर्दू म वि को प्रतिनयिुक्त किया गया है. सुबह दस बजे सबों को उपस्थित रहने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




