10 साल पुरानी एक्स-रे मशीन से रिपोर्ट भी सही नहीं आती

Updated at : 24 Aug 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
10 साल पुरानी एक्स-रे मशीन से रिपोर्ट भी सही नहीं आती

चाईबासा : सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन करीब दस साल पुरानी है. रील लगाकर मशीन से एक्स-रे की जाती रही है. अब यह एक्स-रे मशीन प्रचलन में भी नहीं है. इसकी जांच रिपोर्ट भी अब सही नहीं आ रही है. इसके बावजूद मशीन से सदर अस्पताल में कार्य लिया जा रहा है. मशीन बार-बार खराब […]

विज्ञापन

चाईबासा : सदर अस्पताल की एक्स-रे मशीन करीब दस साल पुरानी है. रील लगाकर मशीन से एक्स-रे की जाती रही है. अब यह एक्स-रे मशीन प्रचलन में भी नहीं है. इसकी जांच रिपोर्ट भी अब सही नहीं आ रही है. इसके बावजूद मशीन से सदर अस्पताल में कार्य लिया जा रहा है. मशीन बार-बार खराब होती है.

साढ़े तीन घंटे तक दर्द से कराहते हुए बैठी रही : घायल
हाटगम्हरिया के इलीगढ़ा निवासी घायल नामसी खंडाइत ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे एक्स-रे कराने आयी थी. साढ़े तीन घंटे तक एक्स-रे कक्ष के पास बैठी रही. वह दर्द से परेशान थी. पैर में चोट लगने से ठीक से चल नहीं पा रही. माता-पिता काफी गरीब है. वे मजदूरी करते हैं. पैसे के अभाव में बाजार से एक्स-रे कराना संभव नहीं है. पिता दिनु खंडाइत ने बताया कि तीन-चार सौ रुपये कहां से लाउंगा. जमशेदपुर इलाज कराने के लिए ले जाना मुश्किल होगा.
सदर अस्पताल की व्यवस्था चौपट : एएसआइ
हाटगम्हरिया के सहायक पुलिस निरीक्षक कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल के व्यवस्था चौपट हो गयी है. सुविधा नाम की कोई चीज नहीं है. घायल बच्ची का इलाज के लिए मंगलवार रात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने सुबह अस्पताल में बच्ची का एक्स-रे कराकर रिपोर्ट लाने को कहा. सुबह 10 बजे बच्ची को एक्स-रे कराने ले गये. एक्स-रे भवन के बरामदे का लोहा गेट खुला था. अंदर गये कोई तकनीशियन नहीं था. दोपहर डेढ़ बजे तक कोई नहीं आया. इसके बाद अस्पताल उपाधीक्षक के पास गये. पता चला कि एक्स-रे मशीन खराब है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola