नदारद अधिकारियों के खिलाफ की जाये सख्त कार्रवाई

Updated at : 22 Aug 2017 5:19 AM (IST)
विज्ञापन
नदारद अधिकारियों के खिलाफ की जाये सख्त कार्रवाई

प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक मनोहरपुर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की विशेष बैठक हुई. बैठक में आधा दर्जन से अधिक विभाग के अधिकारी नदारत रहे. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, बाल विकास, अग्र परियोजना केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता समेत अन्य कई विभागों के […]

विज्ञापन

प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक

मनोहरपुर : प्रखंड मुख्यालय सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की विशेष बैठक हुई. बैठक में आधा दर्जन से अधिक विभाग के अधिकारी नदारत रहे. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, बाल विकास, अग्र परियोजना केंद्र, पेयजल एवं स्वच्छता समेत अन्य कई विभागों के अधिकारियों अथवा प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति पर सदस्यों ने नाराजगी जताते हुए अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों व कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की. बैठक में मूल रूप से बिजली एवं लघु सिंचाई के मुद्दे पर चर्चा की गयी.
सदस्यों ने मनोहरपुर में बिजली की अनियमितता एवं जन वितरण प्रणाली दुकानदारों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा की. बैठक में मुख्य रूप से बीडीओ जीतेंद्र पांडे, सीओ कुशलमय केनेथ मुंडू, बिजली विभाग के एइ आलोक रंजन, लघु सिंचाई विभाग के जेइ अभिजीत चौधरी, किशोर डागा, अवनेश गुप्ता, राजकुमार लोहार, अरुण समेत अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola