सिपाही विजय के अंतिम संस्कार में उमड़े ग्रामीण

Updated at : 03 Jul 2017 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
सिपाही विजय के अंतिम संस्कार में उमड़े ग्रामीण

चाईबासा : रांची पुलिस बैरक में अपने बंदूक से गोली लगने से मृत करलाजोड़ी गांव के सिपाही विजय सिंह पुरती का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. घर के पास विजय के शव को उनके दोनों भाइयों ने मुखाग्नि दी. दोपहर करीब तीन बजे दाह संस्कार शुरू हुआ. इसमें पूरा गांव उमड़ा था. सभी की […]

विज्ञापन

चाईबासा : रांची पुलिस बैरक में अपने बंदूक से गोली लगने से मृत करलाजोड़ी गांव के सिपाही विजय सिंह पुरती का रविवार को अंतिम संस्कार किया गया. घर के पास विजय के शव को उनके दोनों भाइयों ने मुखाग्नि दी. दोपहर करीब तीन बजे दाह संस्कार शुरू हुआ. इसमें पूरा गांव उमड़ा था. सभी की आंखों में आंसू थे.

परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल था. मौके पर चाईबासा डीएसपी प्रकाश सोय, पुलिस इंस्पेक्टर, मुफस्सिल थाना प्रभारी समेत जेबी तुबिद के प्रतिनिधि के तौर पर तरुण सांवैया उपस्थित थे. उल्लेखनीय है कि शनिवार को रांची पुलिस बैरक में खुद की गोली लगने से सिपाही विजय सिंह पुरती की मौत हो गयी थी. विजय सिंह पुरती वर्तमान में भाजपा नेता जेबी तुबिद के बॉडीगार्ड के रूप में अपनी सेवा दे रहे थे.

शनिवार काे रांची में गोली लगने से विनय सिंह पूर्ति की हो गयी
थी मौत
शव पहुंचते ही गांव का माहौल हुआ गमगीन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola