अच्छी संगति में आगे बढ़ें युवा : उषम डांग

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 29 May 2026 9:54 PM

विज्ञापन

वार्षिक युवा संघ सम्मेलन का आयोजन

विज्ञापन

जलडेगा. जीइएल चर्च बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट में वार्षिक युवा संघ सम्मेलन का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट चेयरमेन पादरी उषम डांग ने किया. सम्मेलन का मूल विषय अवसर को बहुमूल्य समझो क्योंकि दिन बुरे हैं, पर बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट चेयरमैन पादरी उषम डांग प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि युवाओं को अच्छी संगति में आगे बढ़ना चाहिए. महिला समिति के पूर्व सभापति सह सेवानिवृत शिक्षिका सरोज होरो ने ने कहा कि शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है. शिक्षा के बिना जीवन का विकास सम्भव नहीं है. मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने मसीही एकता में बने रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम में साक्षी वाणी गीत प्रतियोगिता, दुरंग पुथी गीत प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता, एक्शन गीत, आदर्श भजन प्रतियोगिता, सांस्कृतिक नाच, लघु नाटक आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. सभी प्रतियोगिता का पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को युवासंघ अधिकारियों के द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन असेयन लुगुन ने किया. मौके पर बाड़ीबिरिंगा पास्टोरेट युवासंघ सभापति प्रमोद तोपनो, सचिव अनिल लुगुन, कोषाध्यक्ष विश्राम जोजो, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, कांडिदत सिंगरेन डांग, आशीष लुगुन, प्रचारक सिंहासन लकड़ा, नेलशन सुरीन, उम्बलन तोपनो, इलियास कंडुलना, बेलसाजर लुगुन, बासिल सुरीन, मुकुट कांडुलना, जुनाथन हेमरोम, विजय लुगुन, चौकीदार संजय लुगुन, महिला समिति सभापति महिमा हेमरोम के अलावा अन्य लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola