कोलेबिरा में रफ्तार का कहर, सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृत व्यक्ति का शव | Prabhat Khabar Network

कोलेबिरा के टांगरटोली मोड़ के पास अज्ञात मोटरसाइकिल की टक्कर से 28 वर्षीय युवक रोशन केरकेट्टा की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

विज्ञापन

कोलेबिरा: कोलेबिरा टांगरटोली मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की हुई मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार लसिया महुआटोली निवासी 28 वर्षीय रोशन केरकेट्टा अपने एक मित्र के साथ लसिया बाजार गया था. दोनों लसिया साप्ताहिक बाजार से पैदल वापस आ रहे थे.

जैसे ही दोनों टांगरटोली मोड़ के समीप पहुंचे एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने रोशन को पीछे से जोरदार ठोकर मार दी. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की जानकारी रोशन के मित्र के द्वारा कोलेबिरा प्रखंड कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कौगाड़ी को दी गयी.

जानकारी मिलते ही राकेश कोंगाड़ी घटनास्थल पहुंचे और गंभीर रूप से घायल रोशन को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य कोलेबिरा लाया. जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलते ही कोलेबिरा पुलिस दलबल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया.


विज्ञापन
रथिंद्र गुप्ता

लेखक के बारे में

By रथिंद्र गुप्ता

रथिंद्र गुप्ता कोलेबिरा डेटलाइन से 1998 से प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं. जन सारोकार से संबंधित क्षेत्रों में उनकी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola